ई-20 पेट्रोल विवाद: अरविंद केजरीवाल बोले- सरकार जबरदस्ती थोप रही है ई-20, खराब हो रही हैं गाड़ियां

ई-20 पेट्रोल विवाद: अरविंद केजरीवाल बोले- सरकार जबरदस्ती थोप रही है ई-20, खराब हो रही हैं गाड़ियां

आम आदमी पार्टी ने बताया कि दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस टाउनहॉल में लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन जुड़कर अपने अनुभव और सुझाव रखे

 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन किया। पार्टी के अनुसार, इस टाउनहॉल में देश भर से करीब 6 लाख लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़े और अपने अनुभव व सुझाव साझा किए।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा प्रधानमंत्री की मिमिक्री करने वाले कलाकार श्याम रंगीला और यूट्यूबर मनीष कश्यप भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सरकार की नीतियों पर कड़ा सवाल उठाया और कहा कि कभी यह कहा जाता है कि ई-20 अच्छा है तो कभी इसे बुरा बताया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्रालय ई-20 से दो से पांच प्रतिशत के फर्क की बात करता है तो दूसरा मंत्रालय चार प्रतिशत की बात कहता है, जिससे साफ है कि सरकार ने बिना किसी ठोस स्टडी के इसे जबरदस्ती लागू किया है।

केजरीवाल ने कहा कि इसके इस्तेमाल से गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज भी कम हो रहा है, ऐसे में सरकार इसे जनता पर क्यों थोप रही है और इसमें उसका क्या फायदा है? उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ई-20 पेट्रोल जनता के हित में नहीं है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।