सावन में हर शनिवार-सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद, एटा प्रशासन का फैसला

सावन में हर शनिवार-सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद, एटा प्रशासन का फैसला

सावन में कांवड़ यात्रा की भीड़ और यातायात के दबाव के मद्देनजर उतर प्रदेश के एटा जिले में रूट डायवर्जन लागू करने के साथ ही 12वी तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है

 

नई दिल्ली: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए एटा में 12वीं तक के विद्यालयों को शनिवार और सोमवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सोरों और कछला घाट पर गंगाजल लेने पहुंचने वाले कांवड़ियों की भारी संख्या के मद्देनजर जिले में शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है।

यात्रा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जबकि रोडवेज बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया जा रहा है। यह डायवर्जन व्यवस्था सोमवार शाम छह बजे तक लागू रहेगी और आगामी तिथियों यानी 7 से 11 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार शाम तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके अलावा, एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा गया है।

बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शहर के प्रमुख स्कूलों ने शनिवार और सोमवार को अवकाश घोषित किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं और शिकोहाबाद जाने वाले सभी भारी और हल्के वाहनों के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन चार्ट जारी किया गया है, जिसके तहत वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं