विपक्ष को बदनाम करने के लिए ‘एआई’ का इस्तेमाल कर रही सरकार: अखिलेश यादव का दावा
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया कि योगी सरकार विपक्ष को बदनाम करने के लिए एआई (AI) से बने नकली वीडियो फैला रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सीएम योगी का एक एआई वीडियो दिखाया, जिसमें प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। अखिलेश ने कहा कि सरकार हमें बदनाम करने के लिए बच्चों के खेल न खेले क्योंकि एआई तकनीक में हम उनसे काफी आगे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। ये अब तक यूपी की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है। प्रदेश सरकार स्कूल बंद करवा रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षक दिवस के अवसर पर बंद किए गए 26 हजार स्कूलों में कार्यक्रम करेगी और 2027 में सरकार बनने पर सभी स्कूलों को फिर से खोला जाएगा।
इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग पर रार: विपक्षी मार्च में बीजेडी की एंट्री, कांग्रेस ने बोला बड़ा हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे खराब डिजाइन के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और कुंभ के एक लाख करोड़ के खर्च में भारी भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया।
अखिलेश यादवअखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अगर कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी को 61 सीटें देगी, तभी उनका सम्मान होगा।उन्होंने जोर दिया कि इससे कम सीटें मिलना जयंत चौधरी और उनकी पार्टी आरएलडी (RLD) का अपमान होगा।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
