सुनीता आहूजा के अफेयर के आरोपों पर गोविंदा का रिएक्शन

सुनीता आहूजा के अफेयर के आरोपों पर गोविंदा का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और बेफाई के आरोप लगा चुकी है गोविंदा ने हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर रिएक्शन दिया है जानिए अभिनेता ने इस विवाद पर क्या कहा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता कई बार सार्वजनिक रूप से उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने शो ‘लॉकअप 2’ में भी इस बारे में बात की थी, जिस पर अब गोविंदा ने खुलकर चर्चा की है। एएनआई से बातचीत के दौरान गोविंदा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया, लेकिन साथ ही सुनीता की भूमिका की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि सुनीता उन्हें बड़े प्यार से गालियां देती हैं और वह भी उन्हें सह लेते हैं। गोविंदा का मानना है कि आज वह जहां भी हैं और जो भी बने हैं, उसमें सुनीता का बहुत बड़ा योगदान है। यदि वह नहीं होतीं, तो वह यहां तक नहीं पहुंच पाते, क्योंकि उन्होंने ही घर के बच्चों को पाला है और हमेशा उनका ख्याल रखा है।

गौरतलब है कि ‘लॉकअप 2’ में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा था कि प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है और ‘ची ची’ की जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, क्योंकि हीरो-हीरोइन के साथ ऐसा होता है। उन्होंने यह भी कहा था कि इतने साल साथ निभाने के बाद उन्हें भी एक बेटा मिलने का हक है।

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी, जिस समय गोविंदा एक बड़े स्टार बन चुके थे। दोनों ने अपनी शादी को करीब दो साल तक छिपाकर रखा था और बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद इसे सार्वजनिक किया था, जिसके बाद उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।