हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: खरगे ने नड्डा को पत्र लिख दोषियों पर FIR की मांग की

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: खरगे ने नड्डा को पत्र लिख दोषियों पर FIR की मांग की

नई दिल्ली: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ करने के मामले पर राजनीतिक विवाद जारी है। खरगे ने नड्डा को उनके वादे की याद दिलाई और शुद्धिकरण के आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग दोहराई। खरगे ने पत्र में लिखा कि 24 दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

खरगे ने पत्र में लिखा कि यह मामला सिर्फ उनके सम्मान या पार्टी पद का नहीं है, बल्कि देश के उन करोड़ों लोगों से जुड़ा है जो रोज ऐसी सामाजिक नफरत का सामना करते हैं। इसलिए ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है।

खरगे ने नड्डा से कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आदेश देकर आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कराएं।

उन्होंने याद दिलाया कि नड्डा ने खुद संसद में केस दर्ज कराने का वादा किया था। खरगे ने सवाल उठाया कि एक दलित नेता होने के कारण उनके साथ ऐसा हुआ, जो लोकतंत्र में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

शुद्धिकरण विवाद पर जेपी नड्डा का बयान

राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने शुद्धिकरण विवाद पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का बिल्कुल समर्थन नहीं करती है। वहीं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है।

हल्द्वानी जनसभा विवाद

बीती 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक जनसभा की थी। उनके जाने के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने उस जगह का ‘शुद्धिकरण’ (गंगाजल छिड़कना) किया।

कांग्रेस ने इसे एक दलित नेता का अपमान और छुआछूत का नया रूप बताया है। राहुल गांधी ने भी इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर तुरंत केस दर्ज करने की मांग की है। इसी बात पर बीजेपी और कांग्रेस में राजनीतिक रार जारी है।

Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।