स्टेडियम की मनाही के बाद इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम अब 19 सितंबर को

स्टेडियम की मनाही के बाद इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम अब 19 सितंबर को

नई दिल्ली: राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को होगा। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने के कारण यह तारीख बदल गई। पहले यह आयोजन 12 सितंबर को होने था ,इससे पहले देहरादून, कोटा, प्रागराज और पुणे में भी इस कार्यक्रम को लेकर दिक्क़ते आई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस अब कार्यक्रम के लिए नया मैदान ढूंढ रही है। इंदौर की एक बैठक में उन्होंने इसकी जानकारी दी। पार्टी अब इस कार्य्रकम के लिए नया स्थान तलाश रही है।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 12 सितंबर को राहुल गांधी के जनसंवाद कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की मांग की थी, जिसे युवाओं के भविष्य, शिक्षा के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित बताया गया।

चूंकि नेहरू स्टेडियम इंदौर नगर निगम के अधीन आता है, इसलिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए वहां केवल खेलकूद या राज्यस्तरीय शासकीय कार्यक्रमों की ही अनुमति मिलने की बात कही।

महापौर के इस बयान के विरोध में इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी है कि यदि स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई, तो पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस का एक देशव्यापी छात्र संवाद अभियान है। इसके माध्यम से राहुल गांधी पेपर लिक, बेरोजगारी, महंगी पढाई और सरकारी नौकरियों में धांधली जैसे जरुरी मुद्दे उठा रहे है। इंदौर में अब यह कार्यक्रम 19 सितंबर को होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन में इंदौर और उसके आसपास के जिलों से करीब 50,000 से अधिक छात्रों के आने की संभावना है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं