पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर तहसील से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नसरापुर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
महाराष्ट्र के पुणे जिला में चार साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना भोर तहसील में शुक्रवार को हुई। इस मामले में 65 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसे मवेशियों के बाड़े में बने एक शेड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
जब बच्ची लापता हुई तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों गांववाले पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
बाद में लोगों ने मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।