नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): अमेरिका की सेना ने एक बार फिर ईरान पर कार्रवाई की है।
ईरान का आरोप है कि यह हमला सीजफायर के दौरान किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में मौजूद एक ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया। इसके बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी जारी की है।
ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री क्षेत्र से होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे तेल टैंकर पर हमला किया।
वहीं डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तेहरान पीछे नहीं हटता, तो अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाया था।
इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। गोलाबारी में कई छोटी नौकाएं नष्ट हो गईं और कुछ डूब भी गईं। अमेरिका ने यह भी साफ किया कि वह ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा।
इस बीच International Maritime Organization के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगेज ने कहा कि होर्मुज संकट की वजह से खाड़ी क्षेत्र में लगभग 1500 जहाज प्रभावित हुए हैं। इनके साथ करीब 20 हजार नाविक भी मुश्किलों में फंस गए
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।