कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष किया कि पीएम मोदी से इजराइल के प्रति अपने बिना शर्त समर्थन पर पुनर्विचार की उम्मीद करना व्यर्थ है
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और शत्रुता समाप्त करने के लिए होने वाले समझौते का कांग्रेस ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही मोदी सरकार की विदेश व आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि 19 जून को जिनेवा में होने वाले इस समझौते से भारत को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य बिना किसी प्रतिबंध के फिर से खुल जाएगा।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद ढांचागत समस्याएं दूर नहीं होंगी, जो इस युद्ध से पहले से ही मौजूद हैं।
रमेश ने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक में वास्तविक मजदूरी में ठहराव, चीन से आयात की डंपिंग के कारण रिकॉर्ड व्यापार घाटा, एमएसएमई की बदहाली और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से निवेश का माहौल खराब हुआ है।
इसके अलावा, उन्होंने विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान अब नया क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभाव हासिल कर रहा है और चीन की उसमें गहरी पैठ भारत के लिए बड़ी चुनौती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम से इजराइल के प्रति “अंधभक्ति और बिना शर्त समर्थन” पर पुनर्विचार की उम्मीद करना बेकार है, जबकि भारत का राष्ट्रीय हित हमेशा पश्चिम एशिया को लेकर एक संतुलित नीति की मांग करता है, जिसमें मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।