‘जन नेता’ की रिलीज डेट आउट; थलपति विजय ने खुद किया एलान
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ अब 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
चेन्नई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ (जन नायगन) का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
विजय ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
पहले यह फिल्म इसी साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण इसकी रिलीज टल गई थी।
अब तकरीबन छह महीने के लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म आगामी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसे भी पढ़ें: कल पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश होगा UCC विधेयक
इस बात की जानकारी खुद थलपति विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए दी है।
इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट 23 जुलाई साफ लिखी हुई है, जिसके साथ अभिनेता ने कैप्शन में #Jananayaganfromjuly23 हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
चूंकि थलपति विजय अब पूर्ण रूप से राजनीति में कदम रख चुके हैं और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया है।
यही वजह है कि उनके अभिनय करियर की इस आखिरी फिल्म को लेकर दर्शकों और प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
