केतन अग्रवाल हत्याकांड: स्लो पॉइजन और जापानी वीडियो के इस्तेमाल का चौंकाने वाला खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: स्लो पॉइजन और जापानी वीडियो के इस्तेमाल का चौंकाने वाला खुलासा

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के दौरान आरोपियों द्वारा रची गई साजिशों का पर्दाफाश होने के साथ ही लोहगढ़ फोर्ट में एक साल पहले हुई छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला भी दोबारा खुल गया है

 

पुणे: देश के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एबीपी न्यूज के हाथ कई हैरान कर देने वाले खुलासे लगे हैं, जो आरोपियों सिया और चेतन के खिलाफ सबसे बड़े सबूत बन सकते हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सिया और चेतन ने मई 2025 में अपनी शादी तय होने के बाद से ही केतन की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच इस बात की भी हो रही है कि क्या दोनों ने साल 2025 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। तथ्यों की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंची है और वहां से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। पुलिस के हाथ दोनों की शादी की दो तस्वीरें भी लगी हैं, जिनकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले केतन को स्लो पॉइजन देकर मारने या जिंदगी भर के लिए अपाहिज करने की कोशिश की थी, लेकिन जहर न मिल पाने के कारण वे इसमें नाकाम रहे। इसके बाद दोनों ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर से संपर्क कर हत्या की सुपारी देने की कोशिश की।

जिस शख्स से उन्होंने बात की थी, वह बाद में डर गया और मुकर गया, लेकिन अब वही शख्स इस मामले में पुलिस का सबसे बड़ा गवाह बन गया है। पुलिस ने उस होटल का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है, जहां यह मुलाकात हुई थी।

इसके साथ ही, गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ से बचने और शांत रहकर जवाब देने के तरीके सीखने के लिए दोनों ने दो घंटे लंबे जापानी वीडियो भी देखे थे, जिनकी लिंक पुलिस ने उनकी वेब हिस्ट्री से बरामद कर ली है।

इस पूरे मामले का सबसे बड़ा मोड़ यह है कि केतन हत्याकांड की जांच ने लोहगढ़ फोर्ट में हुए एक अन्य मामले की परतें खोल दी हैं। सिया को केतन की हत्या का आइडिया 18 मार्च 2025 को उसी जगह पर हुई एक 21 वर्षीय लॉ छात्रा की कथित आत्महत्या की खबर से मिला था।

सिया जानती थी कि केतन एक ट्रैकर है, इसलिए उसे वहां ले जाना आसान होगा और उस जगह पर सीसीटीवी न होने तथा भीड़ कम होने के कारण चश्मदीद मिलने की संभावना भी नहीं होगी। चेतन और सिया ने 31 मई को वहां जाकर रेकी की थी और फिर योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया।

अब इस खुलासे के बाद पुलिस ने एक साल पुराने उस छात्रा की आत्महत्या के मामले की जांच भी दोबारा शुरू कर दी है, क्योंकि पुलिस को शक है कि वह मामला भी आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का हो सकता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं