लखनऊ मेयर की सफाई: अखिलेश-राहुल ने किया महिलाओं का अपमान

लखनऊ मेयर की सफाई: अखिलेश-राहुल ने किया महिलाओं का अपमान

लखनऊ: मेयर सुषमा खरकवाल ने अखिलेश यादव की दिवंगत माता पर की गई कथित टिप्पणी से उपजे विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने स्वयं महिलाओं के रिश्तों का अपमान किया है। मेयर ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और देश को ‘माँ’ के रूप में सर्वोपरि रखने की बात करना था, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मेयर सुषमा खरकवाल द्वारा दिए गए एक बयान को समाजवादी पार्टी ने उनकी दिवंगत माता के अपमान से जोड़कर देखा था। इस पर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद मेयर ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा।

विवाद पर स्पष्टीकरण देते हुए मेयर ने कहा मेरी बातों को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। मैंने केवल यह कहा था कि हमारी आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन अखिलेश जी और राहुल जी, जिनकी अपनी माँ, बहन और बेटी हैं, उन्होंने स्वयं महिलाओं का अपमान किया है। यह देश हमारी माँ है और मैंने केवल माँ-बेटी-बहन के पवित्र रिश्तों की गरिमा बनाए रखने की बात कही थी।

इस स्पष्टीकरण के बावजूद लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं थमी नहीं हैं। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है, वहीं भाजपा मेयर के बचाव में उतरी है। आगामी चुनावों और राजनीतिक रैलियों के बीच इस तरह के बयानबाजी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।