PM मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, कांग्रेस पहुंची स्पीकर के पास

PM मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, कांग्रेस पहुंची स्पीकर के पास

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने सदन के भीतर अपने संबोधन के दौरान गलत तथ्य पेश किए और सदन को गुमराह करने की कोशिश की। पार्टी ने स्पीकर से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में सदन में अपने संबोधन और 18 अप्रैल, 2026 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान गलत तथ्य पेश किए।

कांग्रेस का दावा है कि पीएम ने ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’ (महिला आरक्षण से संबंधित) के गिरने के बाद विपक्ष के मतदान पैटर्न को लेकर भ्रामक जानकारी दी।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए और सांसदों के संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन पर अशोभनीय टिप्पणियां कीं।

के.सी. वेणुगोपाल के अनुसार, किसी भी सदस्य के मतदान या आचरण पर दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी करना संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन और सदन की अवमानना है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक संबोधन को ‘राजनीतिक औजार’ के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोकसभा में सरकार अपने “नापाक इरादों” में सफल नहीं हो पाई, तो प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन का उपयोग विपक्ष पर कीचड़ उछालने के लिए किया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।