लुधियाना हंगामा: सीएम मान के काफिले के आगे टमाटर लहराने पर रवनीत बिट्टू हिरासत में
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर लुधियाना में टमाटर फेंकने का प्रयास करने के आरोप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।
गंभीर राजनीतिक आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के काफिले पर टमाटर फेंके और शराब की बोतल लहराते हुए आरोप लगाया कि वह यह सामान मुख्यमंत्री को वापस करने आए हैं।
बिट्टू ने मुख्यमंत्री मान पर पंजाब में नशे को बढ़ावा देने और अरविंद केजरीवाल को पंजाब को लूटने की छूट देने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भाजपा ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ निकाल रही है और आप भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है। इससे पहले बिट्टू ने बटाला के पास उनके अपने काफिले पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा अंडे फेंके जाने का आरोप लगाया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी: आरोपियों का केस लड़ने पर वकीलों पर ₹5 लाख जुर्माना, अयोध्या जाम की चेतावनी
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति
बिट्टू ने दो टूक कहा कि यदि आप कार्यकर्ता भाजपा रैलियों के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं, तो भाजपा भी पंजाब सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार रखती है और पार्टी पंजाब के मुद्दों को लेकर चुप नहीं बैठेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ़ कहा की सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती।
बिट्टू ने भरोसा जताया की भाजपा कार्यकर्त्ता हमेशा लोकतांत्रिक नियमो के दायरे में रहकर जनता के हक़ की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार के गलत कामो का डटकर विरोध करेंगे। यह पूरा विवाद उस समय और गहरा गया जब शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में अपनी पार्टी के चुनावी कार्यकर्मो में हिस्सा लेने पहुंचे थे और वही भाजपा कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
