यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही एक बहुत बड़ी टूट देखने को मिल सकती है
उत्तर प्रदेश: सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द ही एक बहुत बड़ी टूट देखने को मिल सकती है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है, क्योंकि जब कोई बिकने के लिए तैयार होता है, तभी उसे खरीदा जाता है।
राजभर ने सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर सीधा निशाना साधते हुए दावा किया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक गुप्त पत्र भेजा है, जिसमें कुछ नाम देकर उन्हें अपने साथ ले जाने और खुद को सुरक्षित रखने की बात कही गई है।
इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि सीबीआई ने अवैध खनन मामले में उनका नाम दर्ज किया है, और सवाल उठाया कि गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया।
राजभर के इस बयान ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।