55 साल में पुरुष वनडे क्रिकेट ने 5000 मेचो का आंकड़ा पार
55 साल ले ऐतिहासिक सफर में पुरुष वनडे क्रिकेट ने 5000 मेचो का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसमे खेल के बदलते अंदाज़ और रोहित शर्मा, रिकॉर्ड दोनों पूरी तरह बदल गए है
नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट से करीब 94 साल पहले टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई थी। टेस्ट का पहला मैच 1877 में खेला गया था, जबकि पहला टी20 मुकाबला 2005 में हुआ था।
टेस्ट मैच अभी भी 3000 के आंकड़े तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन टी20 ने 4000 का आंकड़ा पार कर लिया है। वनडे क्रिकेट के सफर, उसके विभिन्न रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर नजर डालें तो खेल में समय के साथ काफी बदलाव आए हैं।
शुरुआती 1000 वनडे मैच खेलने में कुल 24 साल का समय लगा था। इसका 1000वां मैच 1995 में नॉटिंघम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जो रिजर्व डे तक चला था। इसके बाद के 31 वर्षों में 4000 और वनडे खेले गए।
दिलचस्प बात यह है कि दूसरे 1000 वनडे मैच सिर्फ आठ साल में ही पूरे हो गए थे, जो पहले 1000 मैचों में लगे समय के एक-तिहाई से भी कम था।
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आने के तुरंत बाद वनडे की संख्या में गिरावट नहीं आई। साल 2007 में 191 वनडे खेले गए, जो एक साल में सबसे ज्यादा वनडे का पुराना रिकॉर्ड था।
यह रिकॉर्ड 2023 के वनडे विश्व कप वर्ष में टूटा, जब कुल 218 मैच खेले गए। हालांकि, पांचवें 1000 मैचों के पूरे होने में 3065 दिन का लंबा समय लगा।
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण लगे ब्रेक, टी20 लीगों की बढ़ती लोकप्रियता और द्विपक्षीय सीरीज के छोटे होने जैसे कारणों ने वनडे क्रिकेट को प्रभावित किया।
वनडे क्रिकेट में समय के साथ स्कोरिंग रेट में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पहले 1000 वनडे मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 213.9 रन था।
दूसरे 1000 मैचों में यह बढ़कर 232.62, तीसरे में 240.4 और चौथे में 250.67 रन हो गया। हालांकि, पांचवें 1000 मैचों के दौर में इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई और औसत पहली पारी का स्कोर 249.97 रन रहा।
हर 1000 वनडे में औसत पहली पारी का स्कोर:
पहला 1000: औसत पहली पारी 213.90 | जीतने वाली टीम की औसत पहली पारी 240.16
दूसरा 1000: औसत पहली पारी 232.62 | जीतने वाली टीम की औसत पहली पारी 262.51
इसे भी पढ़ें: बंगाल में सियासी घमासान: TMC पर वार, दिल्ली तक पलटवार की तैयारी
तीसरा 1000: औसत पहली पारी 240.43 | जीतने वाली टीम की औसत पहली पारी 279.74
चौथा 1000: औसत पहली पारी 250.68 | जीतने वाली टीम की औसत पहली पारी 287.03
पांचवां 1000: औसत पहली पारी 249.97 | जीतने वाली टीम की औसत पहली पारी 289.38
हाल के 1000 मैचों में बड़े स्कोर बनने की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। इस दौर में 300 या उससे ज्यादा के कुल 321 स्कोर बने। इनमें 86 बार स्कोर 350 से अधिक रहा, जबकि 14 बार टीमों ने 400 का आंकड़ा भी पार किया।
इसके मुकाबले, पहले के 3000 वनडे मैचों में 300 या उससे अधिक के केवल 360 स्कोर बने थे और 350 से ज्यादा के सिर्फ 47 स्कोर दर्ज हुए थे। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने भी इस दौरान बड़े स्कोर बनाए।
पिछले 1000 वनडे में चेज करने वाली टीमों ने 90 बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया, जिसमें 44 स्कोर सफल 300+ चेज के रहे। इस दौरान 14 बार 350 का आंकड़ा भी पार किया गया, जो पहले के 4000 मैचों में हुए ऐसे 10 स्कोर से चार ज्यादा है।
वनडे क्रिकेट में रनों और छक्कों का बढ़ता रोमांच
वनडे क्रिकेट के इतिहास में छक्कों और रनों का रोमांच लगातार बढ़ता गया है। शुरुआती 1000 मैचों में जहां 2729+ छक्के लगे थे, वहीं 4001वें से 4998वें वनडे के दौर में यह आंकड़ा बढ़कर 9274 हो गया। यानी शुरुआती दौर के मुकाबले छक्कों की संख्या तीन गुने से भी अधिक हो गई है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों की आक्रामक शैली लगातार तेज हुई है।
हाल के 1000 वनडे मैचों में बल्लेबाजी औसत बढ़कर 29.03 हो गया, जो पहले 1000 मैचों में 26.39 था। इसके अलावा, बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट भी 66.15 से बढ़कर 83.4 हो गया है। बाउंड्री लगाने की दर में भी बड़ा सुधार देखा गया है और अब करीब दो दशक पहले की तुलना में दोगुनी से अधिक तेजी से बाउंड्री लगती हैं।
दूसरे 1000 वनडे के दौरान जहां हर 127.01 गेंद पर एक छक्का लगता था और प्रति मैच औसतन 4.30 छक्के लगते थे, वहीं हालिया 1000 मैचों में यह आंकड़ा बढ़कर 9.29 छक्के प्रति मैच हो गया है।
अब वर्तमान में हर 55.42 गेंद पर एक छक्का लग रहा है और प्रति मैच बाउंड्री की संख्या 38.05 से बढ़कर 48.07 हो गई है।
गेंदबाजी के लिहाज से भी विकेट गिरने के आंकड़ों में सुधार हुआ है। हालिया 1000 मैचों में हर 36.8 गेंद पर एक विकेट गिरा, जो पांचों दौर में सबसे बेहतर आंकड़ा है, जबकि पहले 1000 मैचों में एक विकेट के लिए औसतन 45 गेंदें लगती थीं।
इस बीच, इकॉनमी रेट 4.14 से बढ़कर 5.2 रन प्रति ओवर हो गया है और मैच में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की संख्या भी पहले 1000 मैचों के 95 से बढ़कर नवीनतम 1000 मैचों में 177 हो गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
