‘मिर्जापुर’ फिल्म का टीजर आउट; जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री संग मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी

‘मिर्जापुर’ फिल्म का टीजर आउट; जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री संग मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी

फिल्म मिर्जापुर का टीजर रिलीज हो गया है। लेकिन इस बार 2 बड़े चेहरों ने लोगों का ध्यान जबरदस्त तरीके से आकर्षित कर लिया है। मुन्ना भईया, गुड्डू और कालीन भैया के साथ साथ अब ये 2 कलाकार भी तबाही मचाने आ रहे हैं

मुंबई: ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) का मोस्ट अवेटेड टीजर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

गद्दी है तो हम हैं’ के दमदार टैगलाइन के साथ आ रही यह फिल्म ओरिजिनल ओटीटी सीरीज से बिल्कुल हटकर और काफी बड़े स्केल पर सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

खास बात यह है कि इस बार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में सिर्फ कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु) की पुरानी तिकड़ी ही नहीं, बल्कि दो बेहतरीन नए कलाकार भी इस गुंडागर्दी में आग लगाने आ रहे हैं, जिनकी एंट्री से फैंस बेहद खुश हैं।

‘पल्याणत’ के ‘सचिव जी’ के रूप में मशहूर जितेंद्र कुमार इस बार उत्तर प्रदेश के इस खूंखार क्राइम-ड्रामा यूनिवर्स में एक बेहद महत्वपूर्ण और सरप्राइजिंग रोल में नजर आने वाले हैं, जबकि उनके साथ भोजपुरी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रवि किशन भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं, जिनका देसी अंदाज और खूंखार स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म में एंटरटेनमेंट का डबल डोज जोड़ने वाला है।

निर्माताओं के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ केवल सीरीज का एक्सटेंशन नहीं है, बल्कि इसे एक लार्जर-दैन-लाइफ सिनेमाई अनुभव के रूप में डिजाइन किया गया है, जहां वेब सीरीज के दूसरे सीजन में दम तोड़ चुके मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की थियेट्रिकल वर्जन में वापसी दिखाई गई है, जिसने पूरी कहानी के समीकरण ही बदल दिए हैं।

फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर के मुताबिक, यह मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे दर्शक हिंदी और तेलुगु भाषाओं में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। हालांकि इस बार कहानी में थोड़ा परिवर्तन जरूर देखने को मिलेगा, लेकिन निर्माताओं का दावा है कि यही बदलाव इस फिल्म को पुरानी सीरीज से अलग और ज्यादा मजेदार बनाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।