एमपी बीजेपी: मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल की सीक्रेट मीटिंग

एमपी बीजेपी: मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल की सीक्रेट मीटिंग

भोपाल: मध्य प्रदेश में काफी समय से बीजेपी सरकार और संगठन में बड़े बदलावों की चर्चाएं चल रही हैं। जिसके तहत जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना है और पार्टी बीजेपी में कुछ नए चेहरों को अहम पद दिए जाने हैं।

इन बदलावों को लेकर प्रदेश के नेताओं की दिल्ली से लेकर भोपाल तक लगातार बैठकें हो रही हैं और इसी सिलसिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर जाकर उनसे मिले।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के घर पहुंचे, जहां दोनों के बीच ‘चाय पर चर्चा’ हुई। बंद कमरे में हुई इस आधे घंटे की बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार, नए मीडिया प्रभारी की नियुक्ति और संगठन में फेरबदल पर गंभीर मंथन हुआ।
इसके बाद दोनों नेताओं ने भाजपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर 71 हजार बूथों के लाभार्थी परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा।

सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसके बाद साथ साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। हालांकि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो और जानकारी साझा नहीं की। मध्य प्रदेश के साथ ही दिल्ली में भी मुलाकातों का दौर तेज हो गया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर बताया कि गृहमंत्री शाह के साथ खजुराहो के विकास कार्यों को लेकर अहम चर्चा हुई है।

इसके पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को एक दिन में दो बार लोक भवन पहुंचे थे। दोनों अलग-अलग गए थे। हालांकि इसे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह से जोड़ा जा रहा है।

इसके बाद दोनों उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम लंच के लिए मुख्यमंत्री निवास गए थे। सूत्रों के अनुसार, वहां से वापस आने के बाद दोनों डिप्टी सीएम अलग-अलग समय पर दोबारा लोक भवन पहुंचे, जहां सबसे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने राज्यपाल से मुलाकात की।

डिप्टी सीएम की राज्यपाल से अचानक मुलाकात

इससे पहले दीप्ती सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को एक ही दिन में दो बार लोक भवन पहुंचे। दोनों अलग-अलग गए थे। हालांकि इसे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह से जोड़ा जा रहा है।

इसके बाद दोनों लंच पर मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित थे। सूत्रों के मुताबिक बता चला है कि उसके बाद में दोनों डिप्टी सीएम बिना तय कार्यक्रम के अचानक अलग-अलग दोबारा लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।