नई दिल्ली(इंटरनेशनल डेस्क)। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 24 मई तक बंद रखने का एलान किया है। अब ये पाबंदियां एक साल से भी ज्यादा समय तक लागू रहेंगी। पिछले साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपना-अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। हमले में 26 लोग मारे गए थे।
24 अप्रैल, 2025 से भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस पेस बंद है, वहीं दूसरी तरफ पिछले साल 30 अप्रैल से पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल हवाई मार्ग की बंदी नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ती कूटनीतिक कड़वाहट का परिणाम है। एयरस्पेस बंद होने से खाड़ी देशों और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स को अब मस्कट या अन्य लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
इससे उड़ान के समय में 2 से 3 घंटे का इजाफा हुआ है और एयरलाइंस कंपनियां इसका बोझ यात्रियों पर बढ़ा हुआ किराया वसूल कर डाल रही हैं।
एयरस्पेस बंद होने से खाड़ी देशों और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स को अब मस्कट या अन्य लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है। एयरलाइंस कंपनियां इसका बोझ यात्रियों पर बढ़ा हुआ किराया वसूल कर डाल रही हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।