नई दिल्ली: 10 अक्टूबर की घटना की पुलिस वैन वाली पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लेखा वॉशिंगटन ने इमरान खान का खुला समर्थन किया है और स्पष्ट किया है कि वे वहां केवल दोस्तों का हाल जानने गए थे।
मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर अमेरिकी नागरिक और ‘ओसीआई’ कार्ड धारक अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
जिन्हें प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद भारत सरकार की एजेंसी FRRO और मुंबई पुलिस ने विदेशी अधिनियम के उल्लंघन के तहत देश छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है।
इस कार्रवाई के बीच उनकी साथी लेखा द्वारा हिरासत के समय कैदी वाहन से साझा की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, वहीं इमरान खान अब इस भारत छोड़ने के नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ‘एमजैडएम लीगल’ को अपना वकील नियुक्त किया है।
ओसीआई (OCI) कार्डधारकों और विदेशी नागरिकों को भारत में किसी भी राजनीतिक विरोध या रैली में शामिल होने की कानूनी अनुमति नहीं होती है, और इसी नियम के उल्लंघन के आरोप में 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं