अलीगढ़। अलीगढ में बीते दिन कांग्रेस कार्यालय पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। मारपीट की इस घटना को पार्टी की छवि ख़राब करने से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस बीच कांग्रेस नेता सागर सिंह तौमर ने नगर एवं जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने और मारपीट में शामिल दोनों गुटों के लोगों को पार्टी से बाहर किये जाने की मांग की है।
सागर सिंह तौमर ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की मौजूदगी में इस तरह की घटना से न सिर्फ अलीगढ कांग्रेस का नाम ख़राब हुआ है बल्कि एक गलत संदेश भी हाईकमान तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को चाहिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए दोषियों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे समय जब पार्टी 2027 के चुनाव के लिए तैयार होनी चाहिए, तब पार्टी संगठन के अंदर गुटबंदी और मारपीट की ख़बरें आना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। सागर सिंह तौमर ने कहा कि अगर जिला और महानगर कमेटियां भंग नहीं की जातीं और दोषियों पर एक्शन नहीं होता तो इस तरह की घटनाएं बड़ा रूप भी ले सकती हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।