गोंडा: सपा नेता रईस अहमद के नेतृत्व में महंगाई और किसान मुद्दों पर विशाल पदयात्रा

गोंडा: सपा नेता रईस अहमद के नेतृत्व में महंगाई और किसान मुद्दों पर विशाल पदयात्रा

गोण्डा में सपा प्रदेश सचिव रईस अहमद के नेतृत्व में महंगाई, किसानों की समस्याओं और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ विशाल पदयात्रा निकालकर तहसीलदार को १० सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया

उत्तर प्रदेश: गोण्डा जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, वरिष्ठ नेता एवं गौरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ एक विशाल पदयात्रा निकाली गई।

यह पदयात्रा उनके आवास रेडवालिया से शुरू होकर गौरा चौकी बाजार तक पहुंची, जिसमें क्षेत्र की सम्मानित जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

पदयात्रा के बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र मनकापुर तहसीलदार सुभद्रा प्रसाद जी को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि बिजली दरों और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कमी की जाए।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लिया जाए। किसानों को समय पर खाद और उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक मामलों पर तुरंत रोक लगे।कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमे और पुलिस उत्पीड़न बंद हो।

छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बभनजोत (बुक्कनपुर) सीएचसी में 100 बेड की सुविधा, हृदय रोग, स्त्री रोग व बाल रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति हो।

विकास खंड छपिया और बभनजोत में अग्निशमन केंद्र (Fire Station) स्थापित किया जाए।

इस अवसर पर सर्वश्री राम जीत निषाद (जिला उपाध्यक्ष), मोहन लाल यादव (पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि), अशोक यादव (जिला सचिव),  अनुराग पटेल (जिला पंचायत सदस्य), विजय यादव (राष्ट्रीय सचिव, लोहिया वाहिनी),

 महेश यादव (प्रदेश सचिव), राहुल यादव (प्रदेश सचिव),  राम जीत निडर (जिला सचिव, युवजन सभा), महेश वर्मा (लोहिया वाहिनी),  नरेंद्र यादव, श्रीमती प्रतिभा यादव, (महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष),

 रामकिशन पासवान (वीडियो पदाधिकारी),  मुलायम सिंह यादव (विधान अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी),  राजकुमार यादव,सलमान खान,  वहीदुल्ला खान,

राजकुमार प्रजापति,  गोलू प्रजापति,  जमाल अरशद,वलीउल्लाह,  नियाज अहमद,  संतोष यादव (पिछड़ा प्रकोष्ठ) राजकुमार गौतम,मुन्ना लाल चौहान, अमृत नाथ,

 ओम प्रकाश यादव (विधानसभा अध्यक्ष), दिलीप वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष, युजन सभा),  सरवन वर्मा, आशुतोष वर्मा,  अमरनाथ गौतम, जय नाथ भारती शामिल है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।