प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज़ुल्म के शिकार हुए छात्रों से मिले राहुल गांधी, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज़ुल्म के शिकार हुए छात्रों से मिले राहुल गांधी, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में हिरासत में लिए गए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इस दौरान छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट करने, थानों में ले जाकर प्रताड़ित करने और भद्दे कमेंट्स करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए।

पीड़ितों का दावा है कि प्रदर्शन के समय उन्हें जबरन बसों में भरा गया और पुलिस थानों में उनके साथ बर्बरता की गई। राहुल गांधी ने सभी पीड़ित युवाओं की शिकायतें सुनीं और उनसे कहा कि वे इस घटना से जुड़े वीडियो या अन्य कोई भी पुख्ता सबूत उनके साथ साझा करें ताकि इस अन्याय के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा सकें।

दिल्ली पुलिस की बर्बरता पर छात्रों का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर बर्बरता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। एक छात्रा ने बताया कि पुलिस ने उनसे “दिल्ली पुलिस मेरा बाप है” कहलवाने की कोशिश की और मारपीट के दौरान तंज कसते हुए पूछा कि अब उनके नेता राहुल गांधी कहां हैं।

एक अन्य छात्रा आदिरा ने आरोप लगाया कि उन्हें थाने के बेसमेंट में ले जाकर सीसीटीवी से दूर सात-आठ लोगों ने डंडों से पीटा और पेट में लातें मारीं, जबकि कंटेंट क्रिएटर रमित और अन्य प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र ने भी बिना महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बर्बरता से पीटने, फोन छीनने और पैसे लेकर प्रदर्शन करने के झूठे आरोप लगाने की बात कही।

इन तमाम आपबीती को सुनने के बाद राहुल गांधी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे इस देश के भविष्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह उनकी आवाज के सामने खड़े हैं, साथ ही उन्होंने छात्रों से पुलिसिया ज्यादती के वीडियो और सबूत सुरक्षित कर उन्हें भेजने की अपील की।

राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्यवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है।ताकि भविष्य में क़ानूनी कार्रवाई के दौरान इनका इस्तेमाल किया जा सके।

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से लेकर मैदान में मौजूद कांस्टेबल तक, युवाओं के साथ ऐसा बर्बर व्यवहार करने वाले हर जिम्मेदार व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं