राहुल गांधी का बड़ा एलान: मुख्य चुनाव आयुक्त की कुर्सी जानी तय, मोदी-शाह की ढाल भी फेल
नई दिल्ली: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर एक सांकेतिक संसद (मॉक पार्लियामेंट) का आयोजन किया। इस विशेष बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक ‘जन महाभियोग’ प्रस्ताव लाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद इस प्रस्ताव को सबके सामने पेश किया।
बैठक में मौजूद सभी विपक्षी सदस्यों ने एकमत होकर इस प्रस्ताव को पास कर दिया। इस प्रतीकात्मक कार्यवाही के अंत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना समापन भाषण दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं को सामने रखा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर भारत की आत्मा पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
देश के संस्थानों पर कब्जे का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग समेत देश के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है और यही कारण है कि विपक्ष को ज्ञानेश कुमार के महाभियोग पर चर्चा करने के लिए खरगे जी के आवास के गार्डन में बैठक करनी पड़ी क्योंकि उनके पास अब कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था।
राहुल गांधी ने महाभियोग प्रक्रिया का समर्थन करते हुए दावा किया कि मतदाता सूचियों से 13.1 करोड़ मतदाताओं यानी देश के करीब 15 प्रतिशत वोटरों के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग का यह तर्क है कि इन लोगों ने वोट नहीं किया, तो इसका मतलब यह है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था, जबकि उस चुनाव में जीत-हार का अंतर मात्र 3 प्रतिशत था।
इसे भी पढ़ें: मेरठ नीला ड्रम कांड: दोषियों के पुतले लटकाकर गोरखपुर में अनोखा विरोध
उन्होंने दो टूक कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही होगा क्योंकि उन्होंने कानून के दायरे से बाहर जाकर चुनावों में धांधली की है और वे सिर्फ एक औजार हैं, जो उस संस्था के पीछे छिप रहे हैं जिसकी उन्हें रक्षा करनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि मोदी और शाह से तो बाद में निपटा जाएगा, लेकिन ज्ञानेश कुमार उनके औजार हैं इसलिए पहला निशाना वही हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार और उनके सहयोगियों को लगता है कि कानून या प्रधानमंत्री मोदी उन्हें बचा लेंगे, तो उन्हें देश की जनता के मिजाज को देखना चाहिए, क्योंकि भारत के लोग, सांसद और युवा इस कृत्य को न कभी भूलेंगे और न ही माफ करेंगे और उन्हें किसी भी सूरत में बचकर नहीं निकलने दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने साफ चेताया कि गड़बड़ी करने वाले बच नहीं पाएंगे और विपक्ष इस मुद्दे को आंदोलन बनाकर दिल्ली की सड़कों पर उतारेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी धांधली और जांच एजेंसियों का यह दुरुपयोग कुछ ही समय का मेहमान है, जिसे देश के युवा कभी माफ नहीं करेंगे।
राहुल ने सीधा इशारा किया कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को लगता है कि मोदी और शाह उन्हें बचा लेंगे, तो उनका यह भ्रम जल्द ही टूट जाएगा क्योंकि जनता के सामने कोई भी सुरक्षा कवच काम नहीं आएगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
