राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला, इस्तीफा होने तक पीएम मोदी और अमित शाह को सोने नहीं देंगे
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला बोला है।
सरदार पटेल, तड़ीपार और न जाने क्या-क्या कहा जाता था, लेकिन वो गायब हो गए, वो भाग गए और 20 दिन तक संसद में क्यों नहीं आ पाए।
दिल्ली में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन’ में बोलते हुए राहुल गांधी ने दावा किया सरकार पहली बार जनता की आवाज और विपक्ष के दबाव से पूरी तरह डर गई है।
विपक्षी नेता राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि जब तक नरेंद्र मोदी और अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, विपक्ष का दबाव उन पर बना रहेगा।
दिल्ली में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन’ में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक पीएम मोदी और अमित शाह अपने पदों से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक विपक्ष उन्हें चैन से सोने नहीं देगा।
हम इन्हें जगाकर रखेंगे। हम इनको पागल कर देंगे । आखिर में वे हार मानकर खुद ही हाथ जोड़ कर बोलेंगे कि माफ करो, गलती हो गई।
राहुल गाँधी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशवासियों की स्वतंत्रता छीनने का गंभीर आरोप लगाया है।
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की विविधता और अभिव्यक्ति की आजादी की पुरजोर वकालत की।
राहुल गाँधी ने प्रधान मंत्री और गृह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अब जनता की आवाज से पूरी तरह डर चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बढ़ते दबाव के कारण प्रधानमंत्री की नींद उड़ गई है और गृह मंत्री संसद का सामना करने से बच रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आजकल नरेंद्र मोदी रात में सोते नहीं हैं। उनकी दर की वजह से रातो की नींद उड़ गई है।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सामने जिनपिंग ने उछाला ‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ का मुद्दा, टकराव के बजाय सहयोग का दिया प्रस्ताव
मीडिया के एक बड़े हिस्से पर भी कब्जा हो चुका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय भावना को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया के एक बड़े हिस्से पर सत्ता का नियंत्रण हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद पत्रकारों को सच्चाई के साथ खड़ा होना होगा।
उन्होंने कहा मीडिया घराने के मालिकों को ऊपर से फोन आते हैं और खबरें तय कराई जाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना का सीधा मतलब यह है कि भारत के लोगों को किसी ताकत के दबाव में अपनी आवाज नहीं दबानी चाहिए। सबको अपने विचार रखने और अपने धर्म का पालन करने की पूरी छूट मिलनी चाहिए।
गले मिलना ही विदेश नीति नहीं
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे केवल ‘गले मिलने’ तक सीमित बताया है।
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्होंने कहा कि भारत को निजी मुलाकातों से ऊपर उठकर अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे आगे रखना चाहिए।
राहुल गांधी ने आरएसएस (RSS) और भाजपा पर देश की स्वतंत्रता को कुचलने का आरोप लगाते हुए अभिव्यक्ति की आजादी पर एक बड़ा बयान दिया है।
‘रचनात्मक कांग्रेस’ के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत तभी दिखेगी जब हर नागरिक बिना किसी डर के अपनी बात रख सकेगा।
जब देश की अभिव्यक्ति बाहर आएगी, तभी देश की ताकत पूरी दुनिया को दिखाई देगी। मगर ये लोग देश की अभिव्यक्ति को ही मारने पर तुले हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
