“सुप्रीम कोर्ट भी भाजपा के अधीन, अयोध्या अब बन चुका है BJP का अंडरवर्ल्ड”: संजय राउत
मुंबई। अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि (चंदे) की कथित हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
इस मुद्दे पर विपक्ष के हमलावर रुख के बीच, शिवसेना (UBT) के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और देश की न्याय व्यवस्था पर बेहद तीखा हमला बोला है।
मुंबई में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने न केवल मंदिर के चंदे में हुई कथित लूट को “रामद्रोह” करार दिया, बल्कि देश की शीर्ष अदालत और अयोध्या की वर्तमान स्थिति को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
विपक्ष द्वारा इस पूरे घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा, “यह न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश की भावना है कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो। लेकिन दुर्भाग्य से सुप्रीम कोर्ट भी उन्हीं (भाजपा) के अधीन काम कर रहा है। इस देश की न्याय व्यवस्था में अब बहुत कम लोग बचे हैं जो चाहते हैं कि यह सब साफ हो और सच सामने आए।”
“अयोध्या अब भाजपा का अंडरवर्ल्ड बन चुका है”
संजय राउत ने अयोध्या की कानून-व्यवस्था और वहां के माहौल पर गहरा आक्रोश जताते हुए इसकी तुलना मुंबई के माफिया राज से कर दी। उन्होंने कहा, “अयोध्या हमेशा से एक पवित्र तीर्थ क्षेत्र रहा है। जो कभी भगवान राम की पावन अयोध्या थी, वह अब एक ‘अंडरवर्ल्ड’ बन चुका है। और इस अंडरवर्ल्ड को चलाने वाले कोई और नहीं, बल्कि भाजपा के लोग हैं।”
इसे भी पढ़ें: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें: ग्वालियर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राउत ने बृजभूषण शरण सिंह और बागेश्वरधाम वाले धीरेन्द्र शास्त्री का उदाहरण देते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में अगर उन्होंने सच बोला तो उन्हें जान का खतरा है। राउत ने पूछा आखिर इन लोगों को जान का खतरा किससे हैं।
राउत ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या जाने से इसलिए रोका और नजरबंद किया गया ताकि वे इस महाघोटाले को उजागर न कर सकें। उन्होंने कहा कि जो भी इस चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र | शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर विपक्ष की मांग पर कहा, “ये न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश की भावना है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी उन्हीं(भाजपा) के अधीन काम कर… pic.twitter.com/Vp6l4rBUtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
