बीजेपी को झटका, बार काउंसिल चुनाव में TMC की बड़ी जीत, ममता बनर्जी को मिली राहत

बीजेपी को झटका, बार काउंसिल चुनाव में TMC की बड़ी जीत, ममता बनर्जी को मिली राहत

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और पार्टी में बगावत के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने वेस्ट बंगाल बार काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। टीएमसी ने 23 में से 15 सीटें जीतकर बार काउंसिल में अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई। इसके आलावा वाम दलो को 3 कांग्रेस को केवल 2 सीट मिली है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बावजूद पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो-तिहाई से अधिक 15 सीटें जीतकर एकतरफा सफलता हासिल की है।

जहां विपक्षी दल मिलकर भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके और महिलाओं के लिए आरक्षित पांच में से चार सीटों पर भी टीएमसी उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। इस संबंध में अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए आप पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की वेबसाइट देख सकते हैं।

टीएमसी लॉयर्स सेल के अनुसार बार काउंसिल चुनाव में सुभाशीष चक्रवर्ती सबसे बड़े अंतर से जीते है जबकि अंसार ,मंडल और अशोक देब जैसे अन्य टीएमसी नेताओ ने भी जीत दर्ज की है। पार्टी जल्द ही काउंसिल का नया बोर्ड बनाएगी।

टीएमसी को यह बड़ी जीत ऐसे संकट के समय मिली है जब पश्चिम बंगाल में सत्ता खोने के बाद उसके 80 में से लगभग 65 विधायक बागी हो चुके है और 20 सांसदों ने एनसीपीआई में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को आवेदन दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं