सपा की समीक्षा बैठक: भाजपा सरकार पर बरसे नेता, कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

सपा की समीक्षा बैठक: भाजपा सरकार पर बरसे नेता, कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

सहारनपुर और हरिद्वार में समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठकों के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन मजबूती और मतदाता सूची अभियान पर जोर देते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया

 

लखनऊ: सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं सहारनपुर प्रभारी प्रो. भुवन जोशी ने संगठन की बूथ स्तर तक समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

प्रो. भुवन जोशी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस केवल नारा बनकर रह गया है, जबकि हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान डीएपी और यूरिया की किल्लत से जूझ रहे हैं तथा उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए संकट बन चुकी है और जनता को न्याय तभी मिलेगा जब यह सरकार सत्ता से बाहर होगी।

उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करें तथा वोटर लिस्ट में छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का अभियान तेज करें।

जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा।

बैठक को पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, चौधरी साजिद, रूही अंजुम, ममता, चौधरी अब्दुल गफूर, विजेश शर्मा, फरहाद गड़ा, फैयाज मलिक, फरहान खान, राव मासूम, राजवीर सिंह, फैसल सलमानी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरिद्वार आये प्रो.भुवन भास्कर जोशी का सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

उत्तराखण्ड के कार्यकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। विपक्ष की सरकारों को गिराया जा रहा है। वोटर लिस्ट से लोगो के नाम काटे जा रहे है।

आस्था से खिलवाड़ करना भाजपा का काम है। चंदा चोरी में भी भाजपा, आरएसएस के लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडा जाएगा।

बैठक के दौरान सुमन देवी, डा.नासिर चौधरी, महिपाल, अनिल मेहरा, राजवीर सिंह, गुलफाम मलिक आदि मौजूद रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।