संजय निषाद और माता प्रसाद की बैठक पर लगने लगे कयास, केशव प्रसाद बोले, “इस मुलाकात के कोई मायने नहीं”
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ दौरे के दौरान दावा किया की 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां की सभी छह सीटों पर जीत का सिक्सर लगाएगी।
उन्होंने पूरा भरोसा जताया की समाजवादी पार्टी के इस गढ़ में इस बार कमल खिलेगा और पुरे प्रदेश में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकारी बनेगी।
विपक्षी समीकरण फेल होने और कार्यकर्ताओं में जोश का दावा
चुनाव की तैयारियों को धार देने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि विपक्षी दलों के सारे सियासी समीकरण जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल साबित होंगे।
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए योगी सरकार में कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहने का दावा किया।
वहीं समान नागरिक संहिता (UCC) पर विपक्ष की चिंता को समाज को अगड़ा-पिछड़ा और दलित-पिछड़ा के नाम पर बांटने की कोशिश बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के तहत 2047 तक विकसित भारत व उत्तर प्रदेश का लक्ष्य पूरा होने की बात कही, और साथ ही यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने के विपक्ष के दावे को फर्जी दुष्प्रचार बताते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू की “जनसंख्या प्रोत्साहन” योजना पर भड़कीं बृंदा करात, कह दी बड़ी बात
मुलाकात पर तंज और जीत का दावा
जबकि गोंडा के मुकेश साहनी हत्याकांड के बाद संजय निषाद और माता प्रसाद पांडेय की मुलाकात को राजनीतिक अर्थ न देने की सलाह देते हुए उन्होंने आजमगढ़ में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता इस बार ‘ब्याज के साथ हिसाब’ करेगी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तय कार्यक्रम के अनुसार आजमगढ़ पहुंचे, जहाँ रानीपुर राजमो के रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज में बने हैलीपेड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से वे सीधे गंभीरपुर इलाके में बीजेपी नेता अवधेश कुमार मौर्य के घर गए।
इसके बाद वे बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि दी और दुखी परिवार से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
