पंजाब कोंग्रस में हलचल: वड़िंग की विदाई और नए अध्यक्ष की तैयारी

पंजाब कोंग्रस में हलचल: वड़िंग की विदाई और नए अध्यक्ष की तैयारी

पंजाब: कांग्रेस में बहुत जल्द कमान बदलने वाली है, और सूत्रों की मानें तो मौजूदा अध्यक्ष राजा वड़िंग को हटाकर किसी दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो दिनों में इसका एलान हो जाएगा और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला इस रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, इस पर अंतिम मुहर दिल्ली में बैठे कांग्रेस के बड़े नेता ही लगाएंगे।

नेताओं की खींचतान और सचिन पायलट का दौरा

यह संभावित बदलाव पिछले कई महीनों से पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान का परिणाम माना जा रहा है। राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुटों के बीच संगठन और नेतृत्व को लेकर लगातार मतभेद रहे हैं।

हालांकि जुलाई में हाईकमान ने वड़िंग को पद पर बनाए रखा था, लेकिन इसके बाद पार्टी में असंतोष और बढ़ गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए पहले भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी बनाया गया था और उनके बाद 5 सितंबर को सचिन पायलट को नया प्रभारी नियुक्त किया गया।

पायलट द्वारा राज्य के नेताओं और जिला स्तर के पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक लेकर विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को सौंपे जाने के बाद अब संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया तेज हुई है।

पंजाब कांग्रेस में यह फेरबदल 2027 के चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा दांव साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि अगर विजय इंदर सिंगला को नया अध्यक्ष बनाया गया, तो कांग्रेस किसी एक चेहरे के भरोसे रहने के बजाय सभी बड़े नेताओं की अगुवाई में मिलकर चुनाव लड़ेगी।

वैसे अध्यक्ष पद की इस रेस में सिंगला के अलावा चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे कई और दिग्गज नेता भी शामिल हैं, जिन पर पार्टी विचार कर रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B