CJP मार्च पर पुलिस कार्रवाई पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर तुरंत विचार करने से इनकार कर दिया
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा आंदोलनकारी छात्रों पर बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच के समक्ष इस याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की गुहार लगाई गई थी।
सुनवाई के दौरान जब याचिकाकर्ता के वकील ने एनईईटी (NEET) परीक्षा के सही संचालन, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार और पुलिस बर्बरता के वीडियो का हवाला देने की कोशिश की, तो सीजेआई सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वे कोर्ट का और अपना समय बर्बाद न करें तथा उन्हें वीडियो देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इसी प्रकार की एक याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए टिप्पणी की थी कि इस मामले में कोर्ट को न घसीटा जाए।
इसे भी पढ़ें: संविधान केवल कागज नहीं, लोहे की तलवार है: अखिलेश यादव
गौरतलब है कि सोमवार को ऑनलाइन गठित कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया था।
इस दौरान प्रदर्शन के उग्र होने पर हुई हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसमें 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।
वर्तमान में यह घटना एक बड़ा राजनीतिक रूप ले चुकी है और इसे लेकर संसद से सड़क तक हंगामा जारी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
