दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल ने कहा, मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, 7 साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पीटवाया। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो मुझे डराया, धमकाया गया। इसके चलते 2 साल में मुझे एक बार भी पार्टी के समय से संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया।
अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी हैं, वे देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। वे पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं और पंजाब को इन्होंने अपना निजी ATM बना दिया है। रेत खनन, नशीली दवाओं का उपयोग पंजाब में चरम पर है, सब कुछ इनकी शह के नीचे हो रहा है। मैं मानती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी न सिर्फ देश में बल्कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करना हो, या महिला आरक्षण बिल संसद में लाना हो। मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हो रही, मैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रही हूं क्योंकि मैं दिल से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास करती हूं।
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।