‘दिल से सोचें, गलत न समझें’: अनशन तोड़ने पर सोनम वांगचुक की पत्नी की भावुक अपील
सोनम वांगचुक के 26 दिन के अनशन के बाद आईसीयू में भर्ती होने पर उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने आलोचकों से उनके त्याग का सम्मान करने और संवेदनशीलता दिखाने की अपील की है
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने उनके 26 दिन लंबे अनशन के बाद आलोचना करने वालों से भावनात्मक अपील की है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वांगचुक ने खुद से बड़े उद्देश्य के लिए 26 दिनों तक उपवास किया और लोगों को उन पर जल्दबाजी में टिप्पणी करने से पहले उनके त्याग को समझना चाहिए।
गीतांजलि ने कहा, अनशन खत्म करने के फैसले को लेकर उनके (वांगचुक) प्रति जल्दबाजी में कोई नकारात्मक राय नहीं बनाएं। उन्होंने कहा कि सोनम ने खुद से भी बड़े मकसद के लिए भारी शारीरिक कीमत चुकाई है और वह आलोचना के बजाय सहानुभूति के हकदार हैं।
फैसले के पीछे त्याग को समझें: गीतांजलि अंगमो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट में आंग्मो ने कहा कि अनशन के दौरान 11 किलो वजन (जिसमें मसल्स भी शामिल हैं) घटने के बाद वांगचुक आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने लोगों से उनके इस फैसले के पीछे के त्याग को समझने की अपील की।
इसे भी पढ़ें: Live: कोलकाता पोर्ट सीट, टीएमसी के फिरहाद हाकिम की एकतरफा लीड
उन्होंने लिखा, ‘वांगचुक की आलोचना करने से पहले जरा रुककर सोचिए कि खुद से भी बड़े मकसद के लिए 26 दिनों तक अनशन करने का जज्बा क्या होता है।’
11 किलो घटा सोनम वांगचुक का वजन
उन्होंने कहा, ‘आज वे आईसीयू में हैं, उनका 11 किलो वजन घट गया है (जिसमें मसल्स भी शामिल हैं), क्योंकि उन्होंने आराम के बजाय त्याग को चुना। उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक हिसाब-किताब का बोझ डालने से पहले, कम से कम हम उनके प्रति थोड़ी सहानुभूति तो दिखा ही सकते हैं।’
आंग्मो ने कहा कि हर कोई ‘निस्वार्थ सेवा वाले जीवन’ को परखने के काबिल नहीं होता। उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा करने के लिए पहले नैतिक स्तर हासिल करना पड़ता है। कृपया… सहानुभूति दिखाएं।’
गुरुवार देर रात सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने, संसद में परीक्षा सुधारों पर चर्चा करने और नीट (NEET) पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने का सकारात्मक भरोसा दिलाया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
