मुंबई: मेयर ऋतु तावड़े और अन्य अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले और 27 नवंबर, 2026 को होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को 23 अक्तूबर को सुबह 11:31 बजे मिले एक धमकी भरे ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका करने की चेतावनी दी गई, साथ ही 31 अक्तूबर को मुंबई के एक स्कूल में ग्रेनेड हमले और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम धमाके की धमकी दी गई है।
ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे का भी उल्लेख किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि, डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
लेकिन दादर के स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिलने के चलते इस धमकी भरे ईमेल की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं