ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज पर अमेरिका का दबदबा, अब चर्चा की कोई जरुरत नहीं

ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज पर अमेरिका का दबदबा, अब चर्चा की कोई जरुरत नहीं

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव को पूरी तरह से युद्ध मानने से इंकार करते हुए इस रुक रुक कर होने वाली सैन्य झड़प बताया है। उन्होंने दवा किया की होर्मुज जलडमरूमध्य जैसी अहम समुंद्री जगह पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और वॉशिंगटन ने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से सफलतापूर्वक रोका है। ट्रंप ने यह सफाई तब दी जब उनसे पूछा गया की ईरान के खिलाफ दोबारा हमले शुरू होने के बाद भी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेस इसे ‘युद्ध’ क्यों नहीं मान रहे है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में ईरान के साथ हुए पांच महीने लंबे सैन्य टकराव को कोई “बड़ी बात” या पारंपरिक युद्ध मानने से इंकार करते हुए इसे रुक-रुक कर होने वाली घटना करार दिया है, जिसमें 18 अमेरिकी सैनिकों की जान जाने के बावजूद इसकी तुलना वियतनाम या अफगानिस्तान के युद्धों से नहीं की जा सकती।

पाइपलाइन विकल्प और होर्मुज जलडमरूमध्य का घटता महत्व

ट्रम्प ने इस ऑपरेशन का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोक दिया है और अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर मजबूत नियंत्रण स्थापित करते हुए वहां के रडार, विमान व बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया है, जिससे अब तेल की खेप आसानी से गुजर रही है।

साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ‘पिकएक्स’ जैसी जगहों पर कोई संदिग्ध गतिविधि हुई तो अमेरिका जोरदार हमला करेगा, और साथ ही यह भी खुलासा किया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसमें दखल न देने का व्यक्तिगत आग्रह किया था, क्योंकि ईरान को फिर से खड़ा होने में 25 साल लगेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है की अब मिडल ईस्ट में कच्चे तेल की सप्लाई के लिए कई नए पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किए जा रहे है। इसी वजह से होर्मुज जलडमरूमध्यका महत्त्व पहले जैसा नहीं रह गया है क्योकि अब जहाजों को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की मज़बूरी नहीं रही। ट्रंप ने साफ़ किया कि इन नई पाइपलाइन के बनाने से अब तेल के व्यापार के लिए यह पुराना जलमार्ग उतना जरुरी नहीं बचा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं