उज्जैन मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई, 30 सितंबर तक टली सुनवाई

उज्जैन मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई, 30 सितंबर तक टली सुनवाई

नई दिल्ली: शाही मस्जिद से जुड़े मामले की सोमवार को होने वाली हाईकोर्ट सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी। उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने साफ किया कि सिंहस्थ 2028 के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद कमेटी की सहमति से ही निर्माण हटाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक समूह पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।

उज्जैन में भारी सुरक्षा बल तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है जहां ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। शांति भंग करने के आरोप में जिले के बाहर से आए 5 बाहरी लोगों को सीमा पर गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी खुद घोड़े पर सवार होकर गश्त कर रहे हैं।

एआईएमआईएम के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल मोहसिन अली खान उज्जैन के नागझिरी थाने में हैं।

आसपास के स्कूल और बाजार बंद

शाही मस्जिद के आसपास स्थित सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद है। इससे क्षेत्र में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद पर हुई कार्रवाई और पुलिस लाठीचार्ज पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने दुख जताया है।

उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। मसूद ने कहा कि मुस्लिम समाज मस्जिद की मीनार हटाने के खिलाफ है, लेकिन विकास के लिए तीन फीट जगह छोड़ने को तैयार है।

उन्होंने प्रशासन को मंदिर और मस्जिद दोनों को बचाने की सलाह दी। इस मामले में आज इंदौर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होनी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।