यूपी सियासत: मूर्तियों को नुकसान और स्कूलों की बंदी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

यूपी सियासत: मूर्तियों को नुकसान और स्कूलों की बंदी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा के जीआईसी मैदान में हुए दलित सम्मलेन के जरिए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगरा की धरती से ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आंदोलन का आगाज हो रहा है और इस सभा में उमड़ी भारी भीड़ पूरे देश के जनसमर्थन का संकेत दे रही है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘अंगद के पैर’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो पैर कहां रखोगे, और आरोप लगाया कि भाजपा गली-गली में पीडीए की परिभाषा बदलने की बहस चला रही है जबकि दलित समाज अब दमदार हो चुका है। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अन्याय व उत्पीड़न हुआ है।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 200 मूर्तियां तोड़े जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोग ही पेपर लीक करा रहे हैं, और युवाओं को नौकरी व आरक्षण देना पड़ेगा ताकि दलित समाज के बच्चे आगे बढ़ सकें।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों को डराने में असफल रहने पर भाजपा सरकार ने गरीबों और पीडीए के बच्चों के पढ़ने वाले 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं, और आगरा के एमएलसी चुनाव में प्रशासन के दुरुपयोग के बावजूद उनके प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के समर्थन से जीत दर्ज की है।

आगरा के दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता पहले ‘पीडीए’ से घबराते थे और अब इसकी नई परिभाषाएं गढ़ने लगे हैं, क्योंकि वे इसका असली मतलब कभी समझ ही नहीं पाए। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में पीडीए का नया अर्थ समझाते हुए कहा कि इसका मतलब है “पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं