अलीगढ़। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर अलीगढ़ में क्वारसी स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सागर सिंह तोमर ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगातार लगभग 17 वर्षों तक देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए देश के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया तथा पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता है और उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका आधुनिक, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत का सपना आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।