सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान: ‘2027 के चुनाव में बीजेपी का 50 सीटें जीतना भी मुश्किल’
उत्तराखंड: अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने SIR डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान, राहुल ग़ांधी के फ़ोन टैपिंग आरोप और अखिलेश यादव की जिन्ना से तुलना किए जाने को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।
अखिलेश यादव के ‘चुनाव की लूट’ वाले बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की बात बिल्कुल सही है और बीजेपी जनता के वोट देने के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है। अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि इस मुद्दे के खिलाफ अखिलेश यादव और उनकी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लगातार संघर्ष कर रही है।
केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा का तीखा पलटवार
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और पार्टी नेता फखरुल हसन चांद ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है’ वाले बयान तथा भाजपा की राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अवधेश प्रसाद ने केशव मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव हार चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: एमपी बीजेपी: मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल की सीक्रेट मीटिंग
इसके अतिरिक्त, अखिलेश यादव को जिन्ना से जोड़ने वाले भाजपा के बयान पर अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि सपा प्रमुख की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और प्रदेश के मतदाताओं का भरोसा उठ जाने के कारण 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए 50 सीटें जीतना भी हैरानी की बात होगी। वहीं, सपा नेता फखरुल हसन चांद ने भी उपमुख्यमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि केशव मौर्य आरक्षण का लाभ छीनने वालों में शामिल हैं और जनता आगामी चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी।
फखरुल हसन चांद ने बीजेपी पर धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी नेताओं के बयान केवल हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर ही टिक जाते हैं। जिन्ना विवाद पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आज जिन्ना का नाम लेकर सवाल उठा रहे हैं, खुद उनकी ही पार्टी के बड़े नेता कभी जिन्ना की मजार पर जाकर श्रद्धांजलि दे चुके हैं, इसलिए बीजेपी को इस विषय पर बोलने का कोई हक नहीं है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
