उत्तर प्रदेश: लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने प्रदर्शन किया, जिसे प्रदेश के कई अधिवक्ता संगठनों का समर्थन मिला है। कैसरबाग स्थित न्यायालय परिसर से शुरू हुआ यह पैदल मार्च परिवर्तन चौक और अटल चौक होते हुए विधानसभा की ओर बढ़ा।
हजरतगंज चौराहे पर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे अधिवक्ताओं ने पुलिस की एक बैरिकेडिंग तोड़ दी और कुछ वकील दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। वकीलों का कहना है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को जल्द से जल्द यह कानून लागू करना चाहिए, वहीं विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
लखनऊ में वकीलों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हजरतगंज और पूरे मार्च रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान जब वकीलों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने और हालात को काबू में रखने की लगातार कोशिश की।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं