नई दिल्ली: कोलकाता पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी को एक नए मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 31 अक्तूबर को गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज हुई नई एफआईआर से जुड़ी है, जिसमें उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि टीएमसी सांसद ने एक सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जो पुलिस के कामकाज में बाधा डालने और उन्हें धमकी देने की श्रेणी में आती हैं।
मीडिया रिपोर्टों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरीश पार्क थाने की एक पुलिस टीम शुक्रवार (13 नवंबर) की शाम को सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट रोड स्थित घर पहुंची। वहां पुलिस ने उन्हें एक कानूनी नोटिस सौंपा, जिसे सांसद के परिवार वालों ने रिसीव कर लिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं