घर के बाहर हुई कार्रवाई पर भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- कोई दबाव आवाज नहीं दबा सकता
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी बुलडोजर न तो उनकी आवाज दबा सकता है और न ही उनके इरादों को कमजोर कर सकता है। अपने पोस्ट में बनर्जी ने यह भी दोहराया कि वे बांग्ला विरोधियों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे और किसी भी हाल में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पुलिस और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में गुरुवार सुबह अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बुलडोजर की मदद से आवास के बाहर बने बांस के एक अस्थायी शेड को गिराया गया, जिसका इस्तेमाल पहले ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा के तहत तैनात सुरक्षाकर्मियों के बैठने के लिए होता था।
अतिक्रमण पर कार्रवाई, हटाया गया स्मारक और गेट
इसके साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण के आरोप में लगे एक लोहे के गेट और कंक्रीट व लोहे के बीम से बने तृणमूल कांग्रेस के ‘शहीद स्मारक’ को भी हटा दिया गया। इससे पहले बुधवार शाम को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने खुद इस बांस के शेड को हटाने का प्रयास किया था, लेकिन काम अधूरा रहने के कारण गुरुवार सुबह प्रशासनिक अमले ने इसे पूरा किया।
इसे भी पढ़ें: नीट पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक का अनशन: जानें शुरुआत से अब तक क्या हुआ
यह अस्थायी ढांचा पिछले कुछ दिनों से विवादों में था, क्योंकि 6 और 7 नवंबर की दरमियानी रात को अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के मौके पर कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर भारी भीड़ जमा होने से तनाव की स्थिति बन गई थी और कई लोगों को इसी शेड के नीचे शरण लेते देखा गया था। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी द्वारा कोलकाता पुलिस पर अपने घर की जासूसी और लगातार निगरानी करने का आरोप लगाने के अगले ही दिन वहां बने ढांचे को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने आवास के बाहर की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। पार्टी का दावा था कि पुलिसकर्मी उस ढांचे को हटवाने पहुंचे थे, जिसके तुरंत बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने खुद ही वहां लगे बांस के ढांचे को हटाना शुरू कर दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
