कांग्रेस के विधि एवं मानवाधिकार विभाग को मजबूत बनाने का संकल्प, आम जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
अलीगढ़। मैरिस रोड स्थित ला सैफ रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर संगठन की प्राथमिकताओं और भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी ने संविधान, समानता, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय ‘रिंकू’ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने कहा कि आम जनता, महिलाओं, मजदूरों, किसानों एवं कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना विभाग की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कानूनी जागरूकता शिविर, जनसुनवाई एवं निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं और कमजोर वर्गों को कानूनी अधिकारों की जानकारी मिलनी चाहिए। कांग्रेस का विधि एवं मानवाधिकार विभाग जरूरतमंदों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। किसी भी व्यक्ति को जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सैलजा का बीजेपी को चैलेंज: केस से नहीं डरेंगे राहुल, जारी रहेगी हक़ की जंग
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक, हाथरस के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर, शुभम शर्मा, अनुज उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, राम गोपाल रैना एवं असद फारूक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
