यूपी में ओवैसी- चंद्रशेखर गठबंधन: खाता भी खुल जाए तो गनीमत, बीजेपी को सीधा फायदा

यूपी में ओवैसी- चंद्रशेखर गठबंधन: खाता भी खुल जाए तो गनीमत, बीजेपी को सीधा फायदा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हुए आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन और आज़ाद समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन को लेकर तरह तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। यह गठबंधन प्रदेश की 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा लेकिन चुनाव से ठीक पहले बने इस गठबंधन की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

जानकारों की माने तो चूंकि यह गठबंधन मात्र 150 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है, उससे इस गठबंधन के इरादे साफ़ हैं कि इस गठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना नहीं है। अगर गठबंधन का मकसद सत्ता हासिल करना होता तो ये गठबंधन कम से कम बहुमत की गिनती वाली 202 सीटों पर चुनाव लड़ता।

अब यहां दूसरा सवाल यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 96 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे कुल 4,50,929 वोट मिले और उसका खाता तक नहीं खुला। वहीं आज़ाद समाज पार्टी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे कुल 1,19,564 वोट ही मिले।

2022 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के उम्मीदवारों को प्रमुख सीटों पर मिले वोटों का विवरण:

नकुड़ (सहारनपुर): 3,591 वोट

देवबंद (सहारनपुर): 3,501 वोट

मेरठ शहर: 3,038 वोट

टांडा (अंबेडकर नगर): 4,886 वोट

बिजनौर: 2,290 वोट

निज़ामाबाद (आजमगढ़): 2,116 वोट

मुज़फ्फरनगर: 2,642 वोट

बहराइच: 1,747 वोट

संडीला (हरदोई): 1,363 वोट

वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर स्वयं गोरखपुर से चुनाव लड़े थे और उन्हें 5,764 वोट मिले थे। वे अपनी ज़मानत भी नहीं बचा सके थे।

पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के मुस्लिमो के बीच AIMIM की साख कुछ कम हुई है। इसका अहम् कारण प्रदेश में कई मस्जिदों पर सरकार बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान ओवैसी की ख़ामोशी है। इसलिए इस नए गठबंधन को चुनाव विश्लेषक बीजेपी को फायदा पहुंचाने की एक कवायद के तहत ही देख रहे हैं।

जानकारों के मुताबक, बिजनौर, नगीना, धामपुर, मेरठ के आसपास की कुछ सीटों पर भले ही आज़ाद समाज पार्टी का प्रभाव है लेकिन इस प्रभाव को वोटों में बदल पाना फ़िलहाल संभव नहीं दिख रहा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।