सोनिया गांधी की किताब पर कंगना का तंज, स्विस बैंक खातों का जिक्र कर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

सोनिया गांधी की किताब पर कंगना का तंज, स्विस बैंक खातों का जिक्र कर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पर सवाल उठाते हुए गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। किताब में दर्ज परिवार से जुड़े कई घटनाक्रमों पर आपत्ति जताते हुए कंगना ने इस बायोग्राफी को ‘सेल्फ गोल’ करार दिया।

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा की सेल्फ गोल करने की यह आदत उन्हें अपनी माँ से ही विरासत में मिली है। जिसमें उन्होंने राजीव गांधी की हत्या, मेनका गांधी के परिवार से अलग होने, सोनिया गांधी की नागरिकता और कथित स्विस बैंक खातों जैसे मुद्दों को उठाया है।

सोनिया गांधी की जीवनी को बताया ‘सेल्फ गोल’

अगली पोस्ट में उन्होंने मेनका गांधी के घर छोड़ने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब राजीव गांधी खुद राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे, तो 22 साल की विधवा मेनका को परिवार से बाहर करने और एक मेज पर न बैठने देने की शर्त किसकी इच्छा थी। इसके साथ ही कंगना ने भारत में 15 साल रहने के बाद सोनिया गांधी द्वारा भारतीय नागरिकता लेने और मेनका गांधी के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने खुद और इंदिरा गांधी को किसी ‘तीसरे व्यक्ति’ से पीड़ित बताया था।

अंत में कंगना ने सोनिया गांधी की संपत्ति पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि बिना एक भी पैसा कमाए 1991 में वह दुनिया की सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं और कथित तौर पर स्विस बैंक खातों में उनके नाम पर दो अरब डॉलर से अधिक की रकम जमा थी।

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि परिवार के अन्य सदस्यों के निधन के बाद, जिन्हे कभी एक साधारण और साहनुभूति की पात्र महिला के रूप में दिखाया जाता था, वे अचानक अरबपति कैसे बन गई। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर सोनिया गांधी की जीवनी में इस बात का कोई जिक्र या जवाब क्यों नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कंगना इससे पहले भी सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर कई बार इसी तरह की राजनीतिक टिप्पणियाँ कर चुकी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं