खरगे के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, राहुल गांधी ने मांगी FIR

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, राहुल गांधी ने मांगी FIR

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान और आरएसएस की सोच के बीच सीधी लड़ाई चल रही है, और आरोप भी लगाया कि देश में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है और वे रुकने का नाम नहीं ले रहे है।

राहुल गांधी ने कहा कि दशकों से दलितों के साथ भेदभाव होता आ रहा है और आज भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी कई जगहों पर चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग कप रखे जाते हैं, शादियों में घोड़ी पर चढ़ने पर दलितों को पीटा जाता है और स्कूलों में उनसे सफाई कराई जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी दलितों की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पाती और समाज में जितना अधिक कोई दलित सफल होता है, उस पर उतना ही बड़ा प्रहार किया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा कि 8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक सभा की थी, इसके ठीक दो दिन बाद, श्री राम सेना के लोगों ने उसी जगह पर ‘शुद्धिकरण हवन’ किया। राहुल गांधी ने इस बात पर कड़ा एतराज जताया है, और उन्होंने मांग की है कि ऐसा करने वाले लोगों पर केस दर्ज होना चाहिए और कांग्रेस अध्यक्ष को न्याय मिलना चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B