नकारात्मकता पर विवेक ओबेरॉय का बयान; सलमान के ट्रोलिंग मामले पर दी प्रतिक्रिया
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान द्वारा सोशल मीडिया ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिए जाने के मामले पर अपनी राय साझा की है। हाल ही में सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के मंच से ट्रोल करने वालों को सख्त लहजे में फटकार लगाई थी।
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि जीवन में सकारात्मक काम करने के लिए बहुत सारी चीजें मौजूद हैं। तो फिर किसी को भी नकारात्मक बातों या हरकतों में अपना समय क्यों बर्बाद करना चाहिए।
ट्रोलर्स को नजरअंदाज करने की विवेक ओबेरॉय की सलाह
विवेक ओबरॉय ने किसी का नाम लिए बिना इशारों-इशारों में यह सलाह दी कि ऐसी नकारात्मक चीजों और ट्रोलर्स को पूरी तरह से नजरअंदाज (दरकिनार) कर देना ही सबसे बेहतर विकल्प है।
बिग बॉस 20′ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले ट्रोलर्स को बेहद कड़े शब्दों में फटकार लगाई है।
उन्होंने खुलकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि कौन उनके खिलाफ पेड पैसे देकर ट्रोलिंग करवाता है क्योंकि उनके फैन क्लब हर हरकत पर पैनी नजर रखते हैं लेकिन वे बस इन चीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझते।
खुद को ‘बुड्ढा’ कहने वालों पर भड़के सुपरस्टार सलमान खान
सलमान खान ने खासकर मां बनने के बाद वजन बढ़ने के कारण अभिनेत्रियों को निशाना बनाने वाले लोगों की सोच पर सवाल उठाए। खुद को ‘बुड्ढा’ कहकर चिढ़ाने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी कि दूसरों का मजाक उड़ाने या उन पर उंगली उठाने से पहले लोग एक बार आईने में खुद का चेहरा देख लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, आश्वासन के बाद महापंचायत स्थगित
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच का आपसी मनमुटाव फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा है, जिसे बीते अब दो दशकों से भी ज्यादा का समय हो चुका है।
इस ऐतिहासिक विवाद की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कि सलमान ने उन्हें फोन पर गालियां और धमकी दी हैं।
विवेक ने दावा किया था कि सलमान उन्हें बार-बार फोन करके ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते पर नराजगी जता रहे थे। सलमान खान पर उन्हें फोन पर धमकी देने के कई गंभीर आरोप लगाए थे।
उन दिनों विवेक ओबेरॉय का नाम मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जा रहा था जिसे इस बड़े स्टार वॉर और दोनों अभिनेताओं के बीच आई गहरी कड़वाहट की मुख्य वजह माना जाता है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
