SIR विवाद पर बढ़ा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, 9 दिसंबर को तय होगी अगली रणनीति

SIR विवाद पर बढ़ा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, 9 दिसंबर को तय होगी अगली रणनीति

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कई राज्यों में चल रही मतदाता सूची प्रक्रिया (SIR) को लेकर राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की है। वहीं, विपक्ष की ओर से दायर नई अर्जी पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से नोटिस जारी करने की अपील की।

16 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे और नई अर्जी के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, दोनों निर्वाचन आयुक्तों और आयोग के आईटी महानिदेशक से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ करने की अनुमति मांगते हुए वोट चोरी तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े 48 बुनियादी सवाल पूछे गए हैं।

फैसलों और आयुक्तों की असहमति पर पूछे गए तीखे सवाल

जिनमें यह सवाल भी शामिल है कि राष्ट्रव्यापी एसआईआर कराने, फॉर्म 6 में बदलाव करने और ईआरओएनईटी व ईसीआईएनईटी का केंद्रीकरण करने का फैसला किसने लिया तथा कितने मामलों में अन्य चुनाव आयुक्त सीईसी से असहमत थे।

जबकि विपक्ष का आरोप है कि आयोग ने अपने पिछले हलफनामे में इन मुख्य सवालों के जवाब नहीं दिए हैं और एसआईआर की खामियों के कारण बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटकर ‘वोट चोरी’ का रास्ता साफ किया गया, जिस पर कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई के दौरान इस पर फैसला किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने अपने जवाब में साफ किया था कि फॉर्म-6 में बदलाव करने का अधिकार उसके पास नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के पास है। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया (SIR) में गड़बड़ी और वोटरों के नाम काटे जाने का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं