सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को दी नसीहत: कहा- आप अनुभवी सांसद हैं, बयान देते समय संयम बरतें

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को दी नसीहत: कहा- आप अनुभवी सांसद हैं, बयान देते समय संयम बरतें

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ कथित बयानबाजी के मामले में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को कड़ी नसीहत दी है। आपराधिक अवमानना की सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि माफी दिमाग से नहीं, बल्कि सच्चे दिल से मांगी जानी चाहिए। कोर्ट ने राउत को एक वरिष्ठ नेता और सांसद होने का हवाला देते हुए सार्वजनिक मंचों पर बयान देते समय जिम्मेदारी और संयम बरतने की हिदायत दी।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की ओर से सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पांचोली की पीठ सुनवाई कर रही है।

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब सीजेआई सूर्यकांत द्वारा विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल को व्यक्तिगत मुलाकात का समय देने से इनकार करने के बाद वागले और राउत ने सीजेआई व न्यायपालिका के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिस पर अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि की सहमति से 15 अक्टूबर को याचिका दायर हुई और 16 अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

ताजा सुनवाई में निखिल वागले के वकील ने बिना शर्त माफी और सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का हवाला देते हुए कार्यवाही बंद करने का अनुरोध किया, जबकि एससीबीए अध्यक्ष प्रदीप राय ने संजय राउत की माफी पर सवाल उठाए।

प्रदीप राय ने अदालत को बताया कि राउत ने अपने पुराने बयानों के लिए माफी जरूर मांगी है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ पोस्ट करना जारी रखा। उन्होंने अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारियों द्वारा आग लगाए जाने की एक तस्वीर साझा की थी। राय का कहना है कि राउत ने अपने हलफनामे में इन नई पोस्ट की जानकारी छिपाई है और वे बार-बार ऐसा करने के आदी हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं