नई दिल्ली। देश की राजधानी में चलती बस में एक महिला के साथ हुई रेप की घटना से एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना से एक बार फिर देश की राजधानी शर्मसार हुई है।
ये शर्मनाक घटना रानी बाग इलाके से सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक, जब वह फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस आकर वहां रुकी और बस कंडक्टर से टाइम पूछा। इसी दौरान कंडक्टर ने महिला को बस में खींच लिया, जहां महिला के साथ दो घंटे तक आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम दिया।
चलती बस में महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, जान की भीख मांगती रही लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी, उल्टा बेरहमी से मारपीट भी की। आखिर में आरोपियों ने महिला को गंभीर हालत में सड़क पर फेंक दिया।
पीड़िता को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 30 साल की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। उसके पति को टीबी की बीमारी है। वह मंगोलपुरी स्थित फैक्टरी में काम करती है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।